6 Best Health Tips In Hindi | सेहतमंद रहने के 6 बढ़िया तरीके

best health tips

Click Here, to read in English

एक अच्छी सेहत होना हर किसी का सपना होता है  हर कोई चाहता है कि वो हमेशा सेहतमंद और तंदुरुस्त (healthy) रहे और इसके लिए लोग अलग अलग तरह की टिप्स (tips) को फॉलो करते है। एक अच्छी सेहत पाना कोई आसान काम नहीं है आजकल, क्योकि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में ना तो कोई ठीक से खा पता है और न ही ठीक से आराम कर पता है, जिस वजह से हमारा शरीर अनेक बीमारियों का घर बनता जा रहा हैं। 
 
जिनमे  आम बीमारिया है जैसे की मोटापा, हाई ब्लड प्रेसर, कमजोर पाचन और आखों की बीमारियां आदि।इन बीमारियों के होने के अनेक कारण है जैसे कि ठीक से खाना ना खाना और खाना में प्रोटीन (protein) की कमी आदि। इन बीमारियों के कारण हर साल पता नहीं हमारे कितने पैसे हम डॉक्टर्स के पास लुटा आते है। 
 
पहले के लोग कम बीमार होते थे और हमसे ज्यादा तंदुरुस्त भी होते थे  उसका कारण था उनका प्रोटीन से भरा खाना और उनका दिनचर्या जैसे कि व्यायाम करना। आजकल के दिनों में ये सब चीजे बड़ी मुश्किल वाला काम है, आजकल न तो किसी के पास ठीक से खाने का समय है और ना ही ठीक से कसरत करने का समय।
 
आजकल बच्चे शारीरिक खेलो को खेलने से अच्छा घर बैठे अपने कंप्यूटर और मोबाइल्स में खेलना ज्यादा पसंद करते है  उनकी इम्युनिटी पावर को घटाता है। इन सभी के बावजूद काफी लोग healthy diet भी ले लेते है परन्तु कुछ ऐसी गलतिया केर बैठते है जिससे की ये सभी healthy food and diet सब बेकार साबित हो जाते है। 

आज इस आर्टिकल में हम आपको  6 ऐसी बाते बताने वाले है जिनको आप अपनाकर आजकल होने वाली बीमारियों से बचा सकते है और अपने आप को तंदुरुस्त रख सकते है तथा डॉक्टर्स को देने वाले पैसे को भी बचा सकते है। तो आइए शुरू करते है 6 Best Health Tips:


खाने के तुरंत बाद ना खाये कोई फल:

health tips

अगर आप खाने के तुरंत बाद कोई फल खाने की सोच रहे है या खाने के शौकीन है तो अपना ये विचार बदल लीजिये क्यूकि जो बात हम आपको बताने वाले है उसे जान कर आप खुद अपना विचार बदलने पर मजबूर हो जायेगे क्युकी खाने के तुरंत बाद कोई फल खाने से आपका खाना ठीक तरीके से नहीं पच (digest) पाता और diabetes तथा इसके जैसी और भी बीमारिया होने का खतरा होता है। डॉक्टर तो ये भी सलाह देते है कि खाना खाने से एक घंटा पहले भी किसी फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाने के तुरंत बाद ना करे व्यायाम:

health tips

व्यायाम करना हमारे शरीर  के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आपको पता ही होगा और अपने आप तंदुरुस्त रखने का सबसे अच्छा विकल्प है व्यायाम करना।  आपने भी अपने बड़े बूढ़ो से कहता सुना होगा की अपने शरीर को fit रखना है तो रोजाना व्यायाम (excercise) करो। परंतु क्या आप लोग जानते है कि खाने के तुरंत बाद व्यायाम करना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है क्युकि खाने के तुरंत बाद व्यायाम करने से हमारे शरीर का fat (चर्बी) ठीक से burn नहीं होती है। 
 
खाने के तुरंत बाद exercise करने से हमारा खाना ठीक से पच नहीं पता क्युकि हमारा  शरीर confused हो जाता है और हमारे खाने के पचाने को छोड़कर  वो हमारे मांसपेसियों पे ध्यान देने लगता है जिससे हमरे पाचन में दिक्कत होती है और हमें पेट से सम्बंधित बीमारियों से झूझना पड़ता है। इसीलिए अगर आपको व्यायाम करना है तो सुबह बिना कुछ खाये व्यायाम करना आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है।

खाने के तुरंत बाद न सोये बल्कि कुछ देर बाद सोये:

best health tips

हम सभी को ये पता होना चाहिए की हमारा खाना हमारे खाने के तुरंत बाद ही हमारे पेट में नहीं जाता बल्कि उसे हमारे पेट में जाने और पूरी तरह से पचने में कुछ समय लगता है क्युकि खाना पहले हमरी आंतो में रहता है फिर कही जेक वो हमारे पेट तक पहुँचता है इसीलिए अगर आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते है तो इस कारण भी हमारा खाना ठीक से पच नहीं पता और हमें पेट से सम्बंधित बीमारियों से झूझना पड़ता है। इससे बचने का उपाय ये है की खाना खाने के कुछ समय बाद तक आप बैठे रहे जिससे की आपका खाना पूरी तरह से आपके पेट में पहुंच सके और ठीक से पच सके।

धूर्मपान और तंबाकू का सेवन:

smoking kills

अगर आप लोग भी उन लोगो से है जीने खाना खाने के तुरंत बाद धूर्मपान और तंबाकू का सेवन करने की आदत है तो कृपया करके अपनी इस आदत को बदल ले।  वैसे भी ये सभी आदते (धूर्मपान और तंबाकू का सेवन) हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है। खाने के तुरंत बाद इन सभी चीजों का सेवन हमारे पेट के पाचन की गति को धीमा करते है जोकि अच्छी बात नहीं है क्युकि इससे हमारे शरीर में सुस्ती का वास होता है और हम अपने दिन चरिया के कामो में आलसपन करते है।  आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आलसपन हमें जिंदगी में पीछे ले जाता है  हर काम में पीछे होते जाते है।

नहाने की आदत:

bathing

हम सभी जानते है कि नहाने की आदत अच्छी आदतों में से एक है परन्तु खाने के तुरंत बाद नहाने की आदत हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं होती क्युकि खाना खाने के तुरंत बाद नहाने के कारण हमारे पाचन की क्रिया धीमी हो जाती है जिससे कि हमारा खाना पचने में ज्यादा समय लगता है।

इसीलिए या तो खाना खाने से पहले ही नाहा लेना चाहिए या फिर खाना खाने के थोड़ा देर बाद नहाना चाहिए इससे हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत और अच्छा रहता है और हमें पेट से सम्बंधित परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता।

पानी, चाय और कॉफ़ी आदि का सेवन:

coffee or tea effect just after eating.

आपने कभी तो लोगो को ये कहते हुए सुना होगा कि खाने के तुरंत बाद या खाने के एकदम पहले पानी नहीं पीना चाहिए वो इसलिए क्युकि पानी, चाय और कॉफ़ी आदि चीजे ये सभी हमारे पाचन तंत्र को कमजोर बनाते है।  हम सभी जानते है कि चाय की पत्तियों में एसिड  होता है और अगर आपने प्रोटीन लिया है है तो एसिड और प्रोटीन एकसाथ पचने में मुश्किल होते है।  इसके कारण हमारे शरीर से आयरन की कमी होती है इसीलिए ये सलाह दी जाती है कि खाना खाने के एक या दो घंटे बाद ही चाय-कॉफ़ी पीनी चाहिए।

निष्कर्ष :

एक  स्वस्थ शरीर का होना हमारे जीवन में बहुत जरुरी है क्युकि अगर आपके पास एक स्वस्थ शरीर है तो आप कुछ भी कर सकते हो। एक स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी है कि आप स्वस्थ भोजन खाये और व्यायाम करे परन्तु इसके साथ साथ ये भी बहुत जरुरी है कि आप उन सभी चीजों को ठीक समय से और ठीक तरीके से उपयोग करे। याद रखे अगर आपके पास एक स्वस्थ शरीर नहीं है तो आपके पास कुछ नहीं नहीं है क्युकि उस धन और दौलत का क्या फायदा जिसको आपने अपनी पूरी जिंदगी भर कमाया और जब उससे थोड़ा चैन और सुकून की जिंदगी जीनी चाही तो उस समय वही दौलत आपके डॉक्टर्स के खर्चो में चली गयी

इसीलिए कहते है कि पैसे कमाओ और खूब कमाओ परन्तु इसके साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखो और इसे नशे और अन्य किसी बीमारी में मत गवाओ क्युकी मेरे दोस्तों और भाइयो जीवन बहुत अनमोल है इसे ऐसे ही यर्थ मत करो जियो और इस सूंदर दुनिया का आनंद उठाओ।

हम आशा करते है कि आपको हमारा ये विषय अच्छा लगा होगा। कृपया करके इसे Like, Share and Comments अवश्य करे और हमें ये बताये कि आपको ये विषय कैसा लगा या आपको और किस विषय पर जानकारी चाहिए।

Thanks For Reading

You will like also:

Best Yoga Poses for Fast Weight Loss Quickly and Easily

Dealing With Stress: Best Tips